राष्ट्रीयसंकल्प सेवा समिति के द्वारा अबरार जी के सहयोग से आयोजित रक्तदान...

संकल्प सेवा समिति के द्वारा अबरार जी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न

51 लोगो ने रक्तदान किया, आज के सफल रक्तदान शिविर के लिए मैं संतोष सिंह चौहान अध्यक्ष संकल्प सेवा समिति सभी रक्तदाताओं का, अबरार जी का, के डी ए रेजीडेंसी के सभी निवासियों का जिनका की रक्तदान शिविर में पूर्ण सहयोग रहा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर श्रीमान असीम अरुण सर का, विशिष्ट अतिथि श्रीमान बसंत लाल सर का, आप दोनों अतिथियों ने रक्तदान शिविर में हम सभी की उम्मीद से बहुत ज्यादा समय दिया, कमिश्नर सर ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया, हमारी टीम का हौसला बढ़ाया, तथा जूही थाना प्रभारी श्री संतोष आर्या सर का, जिनका की आज के कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा, सभी पत्रकार भाइयों का, सभी सहयोगियो का, आये हुए सभी अतिथियों का, सभी मित्रों का, विशेष रूप से हमारे गुरु जी राजीव पांडेय जी का जिन्होंने आज अपने पूरे परिवार सहित 7 लोगो ने रक्तदान किया, एवं तरनजीत भैया का, जो पिछले कई वर्षों से परिवार सहित लगातार रक्तदान कर रहे है, आज अपने बेटे के साथ पुनः रक्तदान किया संकल्प सेवा समिति की पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं, आप सभी ने इस महामारी में रक्तदान शिविर में साथ देकर थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चो के लिए बहुत ही नेक कार्य किया है

Hot this week

Related Articles

Popular Categories