राष्ट्रीयBreaking News : सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल 2 किसानों...

Breaking News : सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल 2 किसानों की कोरोना से मौत, फैली दहशत

[object Promise]

सोनीपत। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ यहां प्रदर्शन कर रहे समूह में शामिल पंजाब के दो किसानों की मौत हो गई, जिनमें से एक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पटियाला निवासी बलबीर सिंह (50) और लुधियाना निवासी महिंदर सिंह (70) की मंगलवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वे सिंघु बॉर्डर के निकट विरोध प्रदर्शन कर रहे समूह में शामिल थे।

सोनीपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जसवंत सिंह पूनिया ने बताया कि बलबीर को पिछले दो दिन से बुखार था। उन्होंने बताया कि बलबीर को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

हालांकि राई थाना प्रभारी बिजेंदर सिंह ने बताया कि उन्हें अभी स्वास्थ्य अधिकारियों से रिपोर्ट नहीं मिली है। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि महेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories