राष्ट्रीयपंचायत चुनाव में कम सीटें पाकर नाखुश बसपा

पंचायत चुनाव में कम सीटें पाकर नाखुश बसपा

[object Promise]

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह जितेंद्र सागर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

चुनाव में एक एक वार्ड में बसपा के कई प्रत्याशी आमने सामने चुनाव लड़ रहे थे। कई जगह टकराव की नौबत आ गई थी। मायावती से पैसों के बल पर एक वार्ड में कई प्रत्याशी उतारने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद पर यह गाज गिरी है। बसपा ने जिला पंचायत के चुनाव में 39 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे। पांच सदस्य ही चुनाव जीतकर आए हैं।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह दस सदस्यों के जीतने का दावा करते रहे पर उनकी कोई सूची जारी नहीं की। बसपा नेताओं के मुताबिक चुनाव के दौरान एक एक वार्ड में बसपा के कई कई प्रत्याशी मैदान में थे। एक ही वार्ड से तीन तीन बसपा के तीन तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे थे। कई वार्डों में अपने को बसपा प्रत्याशी साबित करने के लिए इन प्रत्याशियों में मारपीट की भी नौबत आ गई थी।

बसपा का झंडा लगाकर ये नेता चुुनाव लड़ रहे थे। यही वजह रही कि बसपा ज्यादा सदस्य नहीं जीत पाई। वार्ड में एक एक प्रत्याशी ही लड़ रहा होता तो कई प्रत्याशियों के चुनाव जीतने की उम्मीद थी। बसपा के नेताओं में पार्टी सुप्रीमो मायावती को शिकायत की थी कि प्रत्याशियों से पैसे लेकर एक ही वार्ड में पार्टी के कई कई प्रत्याशी चुनाव मैैदान में उतारे थे।

बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह इन आरोपों को गलत बताकर विरोधियों की साजिश बताते रहे। शिकायत के बाद बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पर गाज गिर गई है। उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। जितेंद्र सागर को बसपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बसपा के मुरादाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी धनीराम सिंह ने राजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष पद से हटाने व जितेंद्र सागर के नया जिलाध्यक्ष बनने की पुष्टि की है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories