लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट को भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। बजट बहुत व्यवहारिक है। इसमें किसान, मध्य वर्ग, गरीब, महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है। सरकार ने कहा कि वह किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। MSP में मूलभूत परिवर्तन किया गया है, जिसका उद्देश्य उत्पादन लागत का डेढ़ गुना कीमत सुनिश्चित करना है। सरकार ने बताया कि फसल खरीद का कार्य तेजी से चल रह है। 2013-14 में किसानों को कुल 33, 874 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था और 2020-21 में किसानों को कुल 75,060 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ।
सरकार ने किसानों को ऋण देने की राशि को 15 लाख करोड़ से बढ़ाकर 16 लाख 5 हजार करोड़ रुपए तक कर दिया है। इसके तहत पुशपालन, मात्यसिकी और डेयरी क्षेत्र में जोर होगा। माइक्रो इरिगेशन फंड को 5000 करोड़ तक बढ़ाया जा रहा है। वहीं ऑपरेशन ग्रीन के दायरे का विस्तार हो रहा है। इसके तहत जल्दी खराब होने वाले 22 और उत्पादों को शामिल किया जाएगा। आने वाले साल में सरकार का लक्ष्य E-NAM से एक हजार और मंडियों को जोड़ना है।
मुख्यमंत्री ने कहा बजट के जरिये समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। वर्तमान आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप है।
वर्तमान आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मंशा के अनुरूप है।
बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब, महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है।
यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 1, 2021
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट में समाज के हर तबके का ध्यान रखते हुए सभी के लिए बहुत कुछ प्रावधान किया गया है। इसमें देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए जो प्रयास हुआ है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव करने के लिए जिस प्रकार की कार्ययोजना बनाई गई है वह अभिनंदनीय है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न हर हाथ को काम को साकार करता यह आम बजट सर्वोत्कर्ष को समर्पित है। बजट के सभी प्रस्तावों पर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मंत्र का प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह व्यवहारिक बजट है। कोरोना संक्रमण काल में जब बड़ी बड़ी अर्थ वयवस्थाएं संकटग्रस्त हैं। इतने व्यावहारिक और विकासोन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बधाई के पात्र हैं। नि:संदेह यह बजट हम सभी भारतीयों की वित्तीय अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा।
योगी ने कहा यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी का टेक्नोलॉजी के महत्व पर ध्यान के कारण भारत के इतिहास में पहली बार पेपरलेस बजट के प्रस्तुतीकरण के लिए वित्त मंत्री का हृदय से अभिनंदन है।
मुख्यमंत्री ने कहा बजट नए भारत की नई अर्थनीति का प्रकटीकरण है। आज का आम बजट न केवल आम आदमी के सपने साकार करने, आमजन की आकांक्षाओं को आकार देने और देशवासियों की आशाओं को पूर्ण करने वाला है बल्कि देश को समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

