राष्ट्रीयसीबीआई नारको टेस्ट करे संजय राउत, आदित्य ठाकरे का- BJP

सीबीआई नारको टेस्ट करे संजय राउत, आदित्य ठाकरे का- BJP

सीबीआई नारको टेस्ट करे संजय राउत, आदित्य ठाकरे का- BJP

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुंबई के मेयर की सीबीआई को धमकी देने की निंदा करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में शिवसेना का दामन भी दागदार है। ऐसे में सच को सामने लाने के लिए सीबीआई को शिवसेना नेता संजय राउत और आदित्य ठाकरे का नारको टेस्ट करना चाहिए। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ़ निखिल आनंद ने मुम्बई की मेयर द्वारा सीबीआई को धमकी देकर पहुंचते ही क्वारंटाइन करने की चेतावनी देने को निंदनीय करार देते हुए कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि बीएमसी ने महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर ही बिहार के आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटाइन किया गया था।

निखिल ने आरोप लगाया कि रिया के साथ मिलकर संजय राउत सुशांत की ‘सलेक्टीव फैमिली डिटेल’ को सार्वजनिक कर रहे हैं जिससे कि मामले को दूसरा मोड़ दिया जा सके।

निखिल आनंद ने कहा कि सीबीआई जांच को लेकर शिवसेना जिस तरह से बदहवास तरीके से घबराई हुई है, उससे लगता है कि सुशांत की संदेहास्पद मृत्यु के सभी राज शिवसेना को पता है अन्यथा पूरी राज्य सरकार बिहार के बेटे के न्याय के खिलाफ क्यों खड़ी है?

उन्होंने कहा, दिशा सालियान के मामले में भी शिवसेना के दामन पर दाग दिखाई देता है। शक होता है कि शिवसेना के घनिष्ठ संबंध आरोपियों के साथ हैं। इन सब कारणों से सीबीआई से गुजारिश है कि संजय राउत और आदित्य ठाकरे का नारको एनालिसिस टेस्ट कराये, जिससे सारे रहस्य से परदा उठ सके।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories