राष्ट्रीयआज भी CBI करेगी पूछताछ , DRDO गेस्ट हाउस पहुंची रिया चक्रवर्ती

आज भी CBI करेगी पूछताछ , DRDO गेस्ट हाउस पहुंची रिया चक्रवर्ती

मुंबई, एजेंसियां। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) पूछताछ के लिए डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी यहीं ठहरे हुए हैं। रिया यहां मुंबई पुलिस की सुरक्षा में पहुंची। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीबीआइ के अनुरोध पर रिया को सुरक्षा प्रदान की गई है। बता दें कि सीबीआइ जांच का आज नौवां दिन है। वहीं सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह व अभिनेता के एक और स्टाफ केशव बचनेर से भी पूछताछ हो रही है। इससे पहले सीबीआइ ने शुक्रवार को पहली बार रिया से पूछताछ की। यह पूछताछ लगभग 10 घंटे तक चली। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

आज भी CBI करेगी पूछताछ , DRDO गेस्ट हाउस पहुंची रिया चक्रवर्ती
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती आज फिर से डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गई है। यहां सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी।

सुशांत मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआइ की टीम पिछले नौ दिनों से मुंबई में है। जांच टीम ने गुरुवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का आठ घंटे से ज्यादा समय तक बयान दर्ज किया था। इस मामले में सीबीआइ अब तक पिठानी, सुशांत के रसोइया नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत समेत कई अन्य लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। मालूम हो कि सीबीआइ द्वारा इस मामले में जांच का जिम्मा संभालने के पहले मुंबई पुलिस भी रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर चुकी है। सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में एक अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

गोवा के कारोबारी को ईडी का समन

दूसरी ओर, सुशांत की मौत मामले से ही जुड़े मनी लांड्रिंग के एक केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा के एक कारोबारी गौरव आर्या को समन किया है। अधिकारियों ने बताया है कि होटल चलाने वाले गौरव को मुंबई में 31 अगस्त को एजेंसी के बल्लार्ड एस्टेट स्थित दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। गौरव से संपर्क नहीं हो पाने के कारण समन को उसके होटल पर चस्पा किया गया है। ईडी को मोबाइल फोन के कुछ ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें इस आशय के संकेत हैं कि सुशांत और रिया ने 2017 में आर्या से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के बारे में चर्चा की थी। हालांकि कुछ समाचार चैनलों से बातचीत में आर्या कह चुका है कि मादक पदार्थो के कारोबार से उसका कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। वहीं, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले में ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories