राष्ट्रीयसीडीओ ने सोहावल में कोविड टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा

सीडीओ ने सोहावल में कोविड टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा

[object Promise]

अमर नाथ की रिपोर्ट
सोहावल/अयोध्या

सीडीओ अनीता यादव ने सोहावल सीएससी पर चल रहे कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति जा जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को टीकाकरण के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने सीएससी सोहावल में पहुंचकर कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान की स्थिति का जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाए.उन्होंने कहा कि ऐसी सुचारू व्यवस्था स्वास्थ्य टीम द्वारा अपनाई जाए.जिससे अधिक लोंगों का टीकाकरण हो जाए.इस दौरान सीडीओ ने कोरोना महामारी को लेकर भी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि जो लोग सर्दी,जुखाम व बुखार से पीड़ित नजर आए.उन्हें जल्द ही चिन्हित करवा कर कोविड जांच एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाई जाए. इस अवसर पर फार्मेसिस्ट कृपा शंकर उपाध्याय, डा. अनिल सिंह, आलोक विश्वकर्मा, स्टाफ नर्स उषा पाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे.

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories