कोरोना वायरस को केन्द्र सरकार ने किया राष्ट्रीय आपदा घोषित , 4-4 लाख रुपए देगी सरकार मृतकों के परिजनों को

कोरोना वायरस को केन्द्र सरकार ने किया राष्ट्रीय आपदा घोषित , 4-4 लाख रुपए देगी सरकार मृतकों के परिजनों को

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। सभी राज्य सरकारें अब इससे लड़ने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) का इस्तेमाल कर सकेंगे। कोरोना से मरने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 85 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक इन 85 संक्रमित मामलों में 10 लोगों का इलाज होने के बाद वे ठीक हैं और अभी 73 लोगों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा 2 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई हैं।दिल्ली में कोरोना वायरस से 68 वर्षीय महिला ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में इटली से लौटा था। वह भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था।

अपडेट…
-कोरोना की वजह से आज पश्चिम बंगाल, गोवा, हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने की घोषणा हुई है। सभी 30 मार्च के बाद ही खुलेंगे।

-कोरोना वायरस के चलते मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी क्रिकेट मैचों को स्थगित करने का निर्णय किया है।

-पंजाब के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने बताया है कि कोविड-19 प्रभावित देशों की यात्रा कर चुके 335 यात्रियों की कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं, 13 मार्च को 6011 मरीजों की जानकारी मिल पाई है।

-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बंगलूरू में होने वाली अपनी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीबीएस) को स्थगित कर दिया है। आरएसएस महासचिव भैय्याजी जोशी ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस के 89 मामलों में से दिल्ली में कोरोना वायरस के 6, हरियाणा में 17, केरल में 22, राजस्थान में 3 , तेलंगाना में एक , उत्तर प्रदेश में 11 , लद्दाख में 3 , तमिलनाडु में एक , जम्मू-कश्मीर में 2 , पंजाब में एक , कर्नाटक में 7 , आंध्र प्रदेश में एक और महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आए हैं। अब देश में केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उडीसा ,छत्तीसगढ, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में स्कूल और कॉलेज की 30 मार्च तक छुट्‌टी कर दी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में अब तक इस प्रक्रिया में 4,000 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो कि संक्रमण से ग्रस्त लोगों के संपर्क में आए थे। अब इन लोगों को भी निगरानी में रखा गया है।

अग्रवाल ने कहा बताया कि प्रमुख और छोटे बंदरगाह पर कुल 25,504 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके अलावा लैंडपोर्ट पर 14 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई है।

भारत सरकार ने सामुदायिक निगरानी के तहत कम से कम 42,296 यात्रियों की जांच की है, जिनमें से 2,559 लोगों में संक्रमण के लक्षण मिले और 522 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

इसके अलावा 30 हवाईअड्डों पर कुल 10,876 उड़ानों से कम से कम 11,71,061 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। संयुक्त सचिव ने यह भी कहा कि 3,062 यात्रियों और 583 संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई।

सरकार ने कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित चीन, ईरान और जापान जैसे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का भी काम किया है।

अग्रवाल ने कहा कि अब तक ईरान से 1,199 नमूनों को एकत्र किया गया है और परीक्षण के लिए भारत लाया गया है।

सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय के चार डॉक्टरों की एक टीम रोम भेज दी है। टीम के पास भारतीयों के नमूने एकत्र करने के लिए पर्याप्त सामग्री भी उपलब्ध है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img