राष्ट्रीयअर्थव्यवस्था को केंद्रीय सार्वजनिक कंपनियां देंगी बूस्ट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...

अर्थव्यवस्था को केंद्रीय सार्वजनिक कंपनियां देंगी बूस्ट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की बैठक

[object Promise]

नई दिल्ली। आर्थिक विकास की गति में तेजी लाने के लिए सरकार अब केंद्रीय सार्वजनिक कंपनियों को खर्च करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। चालू वित्त वर्ष में देश की 23 केंद्रीय सार्वजनिक कंपनियों के पूंजीगत खर्च का लक्ष्य 1,65,510 करोड़ है। समझा जा रहा है कि सार्वजनिक कंपनियों की तरफ से अपने पूंजीगत खर्च के लक्ष्य को पूरा करने से आर्थिक विकास का पहिया तेज घुमाने में काफी मदद मिलेगी।

मंगलवार को इस संबंध में केंद्रीय सार्वजनिक कंपनियों के सीएमडी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की। वित्त मंत्री के साथ इस वर्चुअल बैठक में सभी 23 केंद्रीय सार्वजनिक कंपनियों के सीएमडी ने हिस्सा लिया। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक बैठक में वित्त मंत्री ने केंद्रीय कंपनियों द्वारा अब तक किए गए पूंजीगत खर्च की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कोविड19 से उबरने में मदद मिलेगी। उन्होंने इन कंपनियों को समय पर अपने पूंजीगत खर्च के लिए भी प्रेरित किया।

बढ़ने लगी है अर्थव्यवस्था

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिजली व पेट्रोल की खपत से जाहिर है कि अर्थव्यवस्था में तेजी आ रही है। ई-वे बिल में बढ़ोतरी भी इस बात के संकेत दे रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक बिजली की खपत इस साल अप्रैल में पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 24 फीसद कम थी जो मई में 15.2 फीसद के स्तर पर आ गई। इस साल एक जून से 28 जून के दौरान बिजली की खपत में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले सिर्फ 11.3 फीसद की गिरावट रही।

रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोलियम पदाथरें की खपत में इस साल अप्रैल के मुकाबले मई में 47 फीसदी का इजाफा रहा। इस साल अप्रैल के मुकाबले मई में ई-वे बिल में 130 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया। एक जून से 28 जून तक 11.4 लाख करोड़ के ईवे बिल जेनरेट किए गए। वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक टोल कलेक्शन में इस साल अप्रैल के मुकाबले चार गुना बढ़ोतरी रही। अप्रैल में रोजाना का औसतन कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपए था जो मई में बढ़कर 36.84 करोड़ रुपए हो गया। जून के पहले चार सप्ताह में रोज का यह औसत कलेक्शन बढ़कर 50.9 करोड़ रुपए हो गया। वित्त मंत्रालय के मुताबिक डिजिटल ट्रांजेक्शन भी इकोनॉमी में तेजी के संकेत दे रहे है। एनपीसीआइ के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल में डिजिटल ट्रांजेक्शन 6.71 लाख करोड़ था जो मई में 9.65 लाख करोड़ हो गया। जून में डिजिटल ट्रांजेक्शन की इस तेजी में भारी बढ़ोतरी की संभावना है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories