राष्ट्रीयसेंट्रल रेलवे ने UV लाइट-आधारित लगेज सैनिटाइजेशन की सुविधा शुरू की

सेंट्रल रेलवे ने UV लाइट-आधारित लगेज सैनिटाइजेशन की सुविधा शुरू की

[object Promise]

मुंबई, पीटीआइ। भारत में कोरोना वायरस की स्थिति एक बार फिर खराब होती जा रही है। इस बीच रेलवे में अधिक सावधानी रखते हुए कदम उठा रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सहित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए यूवी लाइट-आधारित लगेज सैनिटाइजेशन की सुविधा शुरू की गई है।

[object Promise]
अधिकारी ने कहा कि यात्री इस सुविधा का लाभ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के साथ-साथ ठाणे जिले के कल्याण स्टेशन पर उठा सकते हैं। इन सुविधाओं को लेकर चार्ज भी किया जाएगा।

हाल ही में शुरू की गई सुविधा के तहत, सामान को संबंधित मशीन में जाला जाएगा। जहां अल्ट्रावायलेट किरणों से सामान के बाहरी सतह पर मौजूद सभी प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। सैनिटाइज करने के बाद सामान पर संक्रमण मुक्त होने का स्टिकर लगा दिया जाएगा। फिर जहां यात्रियों को उनके लगेज सौंप दिए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद, यात्री अपना सामान ठीक से पैक करा सकते हैं, अगर वे चाहें। हालांकि, इसके लिए अलह से निर्धारित शुल्क रखा गया है।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, यूवी लाइट-आधारित सैनिटाइजेशन सुविधा एक सस्ती दर पर प्रदान की जा रही है और सामान के आकार के आधार पर शुल्क निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 10 किलो, 25 किलो और 25 किलो से अधिक वजन के सामान के लिए, स्वच्छता शुल्क 10 रुपये, 15 रुपये और 20 रुपये हैं, जबकि रैपिंग शुल्क क्रमशः 60 रुपये, 70 रुपये और 80 रुपये हैं।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यात्री इस सुविधा का लाभ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के साथ-साथ ठाणे जिले के कल्याण स्टेशन पर उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल रेलवे (सीआर) की मुंबई के दादर और ठाणे और पनवेल स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

बता दें कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार तक, मुंबई में 2,76,507 COVID-19 मामले सामने आ चुके हैं और यहां बीमारी के कारण 10,687 मौतें हुईं। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। बिना नेगेटिव रिपोर्ट के महाराष्ट्र में प्रवेश संभव नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories