फर्रुखाबाद से सूर्य देव मिश्रा की रिपोर्ट :
फर्रूखाबाद। शहर में चेकिंग अभियान चलाने के बाद एंटी रोमियो प्रभारी ने कोतवाली में आने बाली महिलाओं व युवतियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया। कुछ महिलाऐं तो न्याय पाकर खुश होकर कोतवाली से गई। जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शहर कोतवाली मे तैनात एंटी रोमियो टीम की प्रभारी साधना यादव सोमवार को सुबह से ही क्षेत्र में निकल पडी और क्षेत्र का जायजा लेने के बाद उन्होने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर लोगों के चालान किये। इतना ही नही उन्होने कोतवाली में भी बैठकर समस्याऐं लेकर आने बाली पीडित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण का भरोसा दिया। कुछ मामलों का तो उन्होने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। न्याय पाने के बाद महिलाओं ने एसआई साधना की प्रशंसा भी की। कुछ मामलों में वह गंभीरता से पडताल कर रही है। जब साधना यादव से पूछा गया तो उन्होने बताया कि वह अपने कार्य को बखूबी करना जानती है। उनके रहते हुए कोतवाली में आने बाली पीडित महिलाओं को प्रताणित नही होने दिया जायेगा। उनका प्रयास है कि क्षेत्र की महिलाऐ और युवतियां वेखौफ होकर क्षेत्र में निकल सकती है। इसके लिए वह सडकों पर निकल महिलाओं व युवतियों को जागरूक करने का भी काम करती है।

