[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में नक्सलियों का तांडव, सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद
राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में नक्सलियों का तांडव, सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद

admin
Last updated: April 17, 2026 3:02 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रायपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद हो गए हैं। उनकी बॉडी को बरामद कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में चिंतागुफा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।

जानकारी के मुताबिक, कोराजगुड़ा की पहाड़ी में हुई इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के 14 जवान घायल हुए थे। वहीं पुलिस ने कई नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद से सुरक्षा बल के 17 जवान लापता थे। जिनकी तलाश के लिए बड़ी संख्या में टीमों को जंगल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह खोजी दल के सहयोग के लिए सुरक्षा बल के जवानों को भी भेजा गया। आखिरकार इस सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बल के 17 जवानों की बॉडी बरामद कर ली गई।

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘सुकमा में नक्सली हमले में कई वीर सपूतों के शहीद होने के समाचार से अत्यंत दुःखी हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं! विनम्र श्रद्धांजलि! देश अपने सपूतों के बलिदान को नहीं भूलेगा, इन दरिंदों को सबक सिखायेगा।’

छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के एलमागुड़ा में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद चिंतागुफा, बुरकपाल और तिमेलवाड़ा से डीआरजी, एसटीएफ और सीआपीएफ के कोबरा बटालियन के छह सौ जवानों को रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बल के जवान दोपहर दो बज कर करीब तीस मिनट पर राजगुड़ा गांव की पहाड़ी पर थे तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में चार से पांच नक्सली, जिसमें नक्सली नेता भी शामिल हैं, मारे गए और लगभग पांच नक्सली घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल 14 जवानों को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Neha Sharma Hot Sexy Video : नेहा शर्मा के सेक्सी और बोल्ड वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया कोहराम, हाॅट फिगर आपके होश उड़ा देगा !
Next Article ‘वेदांता ग्रुप’ के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कोरोनो वायरस महामारी से लड़ाई के लिए दी 100 करोड़ की मदद

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?