[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रिटायर हो जाएंगे, मुख्य निर्वाचन आयुक्त बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद
राष्ट्रीय

रिटायर हो जाएंगे, मुख्य निर्वाचन आयुक्त बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद

admin
Last updated: April 17, 2026 1:09 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की निगरानी करने के अगले दिन ही 30 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा।शुक्रवार को विज्ञान भवन में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए अरोड़ा ने कहा कि यह उनका आखिरी संवाददाता सम्मेलन है।

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव समेत 11 बड़े चुनावों का संचालन किया। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान बिहार में विधानसभा चुनाव करवाए जाने को ऐतिहासिक करार दिया। अरोड़ा ने कहा, आप कह सकते हैं कि मैंने एक अच्छी पारी खेली। मुझे चुनाव आयुक्तों और अन्य सहयोगियों का भी अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने अपनी मां का लिखा हुआ एक शेर भी पढ़ा-किसी से हमसुखन नहीं होता महफिल में परवाना, उन्हें बातें नहीं आती जो अपना काम करते हैं।

कहां कितने चरणों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की है। बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। इससे पहले बंगाल में यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। इसके साथ ही असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

चुनाव को लेकर उठाए गए कदम

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बंगाल सहित चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों का एलान करते हुए भरोसा दिया कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे। साथ ही सुरक्षा के भी पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच उन्होंने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उठाए गए जरूरी एहतियाती कदमों की भी जानकारी दी। इसमें वोटरों के लिए मास्क जरूरी होगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article विवाद से विश्वास योजना अपनाने की अंतिम तारीख बढ़ी, सरकार ने दी बड़ी राहत
Next Article मोदी बोले- धर्मग्रन्थों में बाल राम के लिए कई प्रकार के खिलौनों का वर्णन, भारतीय खेलों में ज्ञान-विज्ञान, इंडिया टॉय फेयर 2021 का उद्घाटन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?