राष्ट्रीयमुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे प्रयागराज, परखेंगे माघ मेले का सेफ कोविड प्लान

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे प्रयागराज, परखेंगे माघ मेले का सेफ कोविड प्लान

[object Promise]

प्रयागराज, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनका हेलीकाप्‍टर पुलिस लाइन में उतरा। वहां से सीएम योगी केपी कॉलेज मैदान पहुंचे। मुख्‍यमंत्री माघ मेले के सेफ कोविड प्‍लान को परखने प्रयागराज पहुंचे हैं।

[object Promise]
यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ प्रयागराज पहुंच चुके हैं। शहर में पहले से तय कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा वे माघ मेले के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी की सुरक्षा के लिए पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं ।

सीएम योगी शहर में पहले से तय कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा वे माघ मेले के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी केपी कालेज मैदान में आयोजित अधिवक्‍ता समागम में शामिल होने पहुंचे हैं। इसके बाद अन्‍य कार्यक्रमों में शिरकरत करेंगे। इसमें सबसे अहम बिंदु मेला क्षेत्र में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराना और श्रद्धालुओं की जांच से लेकर अस्थाई व शहर में स्थाई अस्पतालों मेें उस दौरान व्यवस्था चाक चौबंद है। मुख्यमंत्री एल-थ्री लेवल के कोविड अस्पताल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का अचानक भ्रमण कर सकते हैं।

त्रिस्तरीय है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में नौ सौ पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। अलग-अलग कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले रूट के सभी चौराहों पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। वहां पर सिविल और ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती रहेगी। मुख्यमंत्री शहर में करीब चार घंटे रहेंगे। ऐसे में अभेद्य सुरक्षा-व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। पुलिस लाइन से केपी कम्युनिटी और फिर सर्किट हाउस तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories