राष्ट्रीयनिःशुल्क बैग के साथ मास्क पाकर चहके बच्चे

निःशुल्क बैग के साथ मास्क पाकर चहके बच्चे

[object Promise]

हरिओम दिवाकर की रिपोर्ट

फतेहपुर। कंपोजिट विद्यालय भगवंतपुर मे बच्चों को निशुल्क बैग हुआ मास्क वितरित किया गया l गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद शरन सिंपल व समाजसेवी अरुण जायसवाल ने कंपोजिट स्कूल भगवंतपुर में बच्चों को निःशुल्क बैग व मास्क वितरित किया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं है ।

परिषदीय प्राथमिक व जूनियर स्कूलों के बच्चे निश्चित ही विद्यालय, गांव व जनपद का नाम रोशन करने की काबिलियत रखते हैं, जरूरत मात्र इनके उचित मार्गदर्शन की है। समाजसेवी अरुण जयसवाल एडवोकेट ने विद्यालय के भौतिक परिवेश पर संतोष जताया और विद्यालय के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक रवींंद्र प्रताप सिंह, रानी देवी पांडेय, अजय सिंह, लक्ष्मी आनंद, अंशिका देवी, अर्चना मिश्रा, आत्मानंद अग्निहोत्री, मीना कुमारी, माया देवी, मनोरमा देवी, मुन्नी देवी सहित अभिभावक व विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories