राष्ट्रीयनागरिक उड्डयन मंत्री की घोषणा घरेलू उड़ानें 25 मई से देश में...

नागरिक उड्डयन मंत्री की घोषणा घरेलू उड़ानें 25 मई से देश में होंगी शुरू

[object Promise]

नई दिल्‍ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को घोषणा की है कि देश में 25 मई, 2020 से घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में सभी विमान कंपनियों और हवाई अड्डों को सूचना भेज दी गई है। उन्‍होंने कहा कि घरेलू उड़ानों का परिचालन 25 मई से क्रमिक तरीके से शुरू किया जाएगा। परिचान संबंधी दिशा-निर्देश बाद में विमानन कंपनियों और हवाई अड्डों के लिए जारी किए जाएंगे।

पुरी ने ट्वीट कर कहा कि घरेलू उड़ानों का परिचालन 25 मई, 2020 से क्रमिक तरीके से फिर शुरू किया जाएगा। सभी हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों को 25 मई से परिचालन के लिए तैयार रहने को सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा नागर विमानन मंत्रालय यात्री परिवहन के लिए मानक परिचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) अलग से जारी कर रहा है।

पुरी ने बताया कि पूरे सुरक्षा इंतजाम के साथ उड़ानों का परिचालन किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि केंद्र सरकार यात्री उड़ानों का संचालन फ‍िर से शुरू करने पर अकेले फैसला नहीं ले सकती है। राज्‍य सरकारों को सहकारी संघवाद की भावना के तहत इन सेवाओं की अनुमति देने के लिए तैयार होना चाहिए।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories