राष्ट्रीयमौलाना साद के छिपे होने के यहां मिले सुराग, सुरक्षा एजेंसियां ने...

मौलाना साद के छिपे होने के यहां मिले सुराग, सुरक्षा एजेंसियां ने बिछाया जाल

[object Promise]

चंडीगढ़। तब्लीगी जमातियों के जरिये देश भर में कोरोना फैलाने के आरोपित निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद कांधलवी के हरियाणा में होने के संकेत मिले हैं। इसके मद्देनजर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। हरियाणा सरकार ने साद की लोकेशन हासिल कर उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। हरियाण सरकार और सुरक्षा एजेंसियां मौलाना साद को पकड़ने के लिए जाल बिछाने में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस उस तक जल्‍द की पहुंच जाएगी। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि मौलाना साद हरियाणा में हुआ तो उसे दो दिन में पकड़ लेंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा गठित टीम में कौन-कौन हैं और किसके निर्देशन में यह टीम कैसे काम करेगी, इस बारे में वह हाल फिलहाल किसी तरह की जानकारी साझा नहीं करना चाह रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि अगर मौलाना साद हरियाणा में हुआ तो उसे दो दिन के भीतर पकड़ लिया जाएगा।

हरियाणा के गृह मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें सूचनाएं मिली हैं कि मौलाना साद नूंह इलाके में कहीं छिपा हुआ है, लेकिन हमारी खुफिया एजेंसियां अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। हमारी इंटेलीजेंस को लगता है कि वह उत्तर प्रदेश में कहीं छिपा हुआ है, लेकिन यदि साद ने हरियाणा को अपने छिपने का ठिकाना बना रखा है तो ऐसी सूचनाओं को सरकार किसी सूरत में नजर अंदाज नहीं करेगी और इसलिए टीम का गठन किया जा चुका है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories