राष्ट्रीयICU BED के लिये CM केजरीवाल ने तत्काल 1,200 बाईपैप मशीनें खरीदने...

ICU BED के लिये CM केजरीवाल ने तत्काल 1,200 बाईपैप मशीनें खरीदने का दिया निर्देश

[object Promise]

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नये आईसीयू बिस्तरों के लिये तत्काल 1,200 बाईपैप मशीनें खरीदने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन मशीनों के आने से नए आईसीयू बिस्तर तुरंत उपयोग के लायक हो जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से 1,200 बाईपैप मशीनें तुरंत खरीदी जाएंगी।

सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोविड-19 के कारण मृत्यु दर बढ़ने का जिम्मेदार पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को ठहराया था और उम्मीद जताई थी कि आगामी दो से तीन हफ्ते में हालात सुधरेंगे। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,454 नए मामले सामने आए थे, वहीं 121 और संक्रमितों की मौत के बाद यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,512 हो गई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories