राष्ट्रीयसीएम केजरीवाल बाेले- अब नहीं होंगे फाइव स्टार होटल में कोरोना केयर...

सीएम केजरीवाल बाेले- अब नहीं होंगे फाइव स्टार होटल में कोरोना केयर सेंटर

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड केयर सेंटर के तौर पर सेवाएं दे रहे पांच सितारा होटलों को कम बुकिंग के चलते उन अस्पतालों से अलग कर दिया है, जिनसे वे संबद्ध थे। दिल्ली में कोरोना रोगियों की संख्या भी लगातार कम हुई है जिसके कारण अस्पतालों में ही अधिकांश बेड खाली पड़े हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में कुछ होटल्स को विभिन्न अस्पतालों के साथ जोड़ा गया था ताकि इन अस्पतालों में कोरोना रोगियों के लिए बेड की संख्या बढ़ाई जा सके। दिल्ली में कोरोना की स्थिति सुधरी है। साथ ही अस्पतालों से जोड़े गए होटलों में बेड खाली पड़े हैं। इसको देखते हुए होटलों को अस्पतालों से अलग करने का निर्णय लिया गया है।”

दिल्ली सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के उपरांत अब दिल्ली के होटलों में कोविड केयर सेंटर नहीं होंगे। होटल अपनी पुरानी व्यवस्था के तहत कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं। दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के उपचार हेतु सात अलग-अलग पांच सितारा होटलों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के साथ जोड़ा था।

दिल्ली के जिन सात फाइव स्टार होटल में कोरोना रोगियों का उपचार किया जा रहा था उनमें इंडिया गेट के समीप ताज मानसिंह होटल] इंदिरा गांधी एयरपोर्ट स्थित ‘पुलमैन होटल एंड रिसोर्ट’ , ओखला स्थित होटल क्राउन प्लाजा, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का होटल सूर्या, राजेंद्र प्लेस स्थित होटल सिद्धार्थ, पूसा रोड स्थित होटल जीवितेश और साकेत स्थित होटल शेरेटन शामिल हैं।

ताज मानसिंह होटल में कोरोना रोगियों को उपचार देने की सारी जिम्मेदारी गंगा राम अस्पताल की थी। पुलमैन पांच सितारा होटल को दिल्ली के अपोलो अस्पताल के साथ जोड़ने का फैसला किया गया था।

इस फैसले के अंतर्गत पांच सितारा होटलों को कोरोना रोगियों के उपचार हेतु कमरे उपलब्ध कराने थे। आवश्यक सुविधाएं जैसे हाउसकीपिंग, रोगियों के लिए भोजन और होटल को डिसइनफेक्ट करने की व्यवस्था भी होटल द्वारा की जा रही थी।

होटल क्राउन प्लाजा को बत्रा अस्पताल के साथ, होटल सूर्या को होली फैमिली अस्पताल से, राजेंद्र प्लेस स्थित होटल सिद्धार्थ को बीएल कपूर अस्पताल, पूसा रोड स्थित होटल जीवितेश को गंगा राम और साकेत स्थित होटल शेरेटन को मैक्स होटल के साथ जोड़ा गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories