राष्ट्रीयदीपावली पर राष्ट्रपति-पीएम को अनूठा तोहफा देंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ

दीपावली पर राष्ट्रपति-पीएम को अनूठा तोहफा देंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ

[object Promise]

गोरखपुर, इस बार दीपावली में एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में शामिल उत्पादों की महक पूरे देश में फैलेगी। ओडीओपी सेल ने प्रदेश के 13 जिलों के उत्पादों की टोकरी तैयार की है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्रियों को भेंट करेंगे। इसमें गोरखपुर के टेराकोटा के लक्ष्मी-गणोश की प्रतिमा, डिजाइनर दीये और सिद्धार्थनगर का कालानमक चावल भी शामिल हैं।

[object Promise]
यूपी के ओडीओपी सेल ने प्रदेश के 13 जिलों के उत्पादों की टोकरी तैयार की है जिसे सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्रियों को भेंट करेंगे। इसमें गोरखपुर के टेराकोटा के लक्ष्मी-गणोश की प्रतिमा और सिद्धार्थनगर का कालानमक चावल भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आत्मसात करते हुए सीएम योगी ने हर जिले के विशेष उत्पादों को ओडीओपी के रूप में शामिल किया है। इनको ओडीओपी मार्ट के रूप में वैश्विक पहचान भी दी जा चुकी है। दीपावली में चीन के उत्पादों की बजाए अपने घर में बने उत्पादों को उपहार के रूप में देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से इसकी अपील भी की है। सरकार का मानना है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य गण्यमान्य लोगों को उपहार के रूप में अपने प्रदेश में तैयार वस्तुएं भेंट करने से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से तैयार किए गए गिफ्ट बास्केट में गोरखपुर का टेराकोटा से तैयार लक्ष्मी गणोश की प्रतिमा व सिद्धार्थनगर का कालानमक चावल है।

ये ओडीओपी उत्पाद हैं शामिल

गोरखपुर: टेराकोटा शिल्प के गणोश-लक्ष्मी व दीये

सिद्धार्थनगर: कालानमक चावल

लखनऊ: चिकन का कुर्ता

वाराणसी : सिल्क का स्टोल

मुरादाबाद : ब्रास बाउल

आगरा : मार्बल का टी कोस्टर

आजमगढ़ : ब्लैक पाटरी का फूलदान

सहारनपुर : लकड़ी का पेन स्टैंड

प्रतापगढ़ : आंवला

कन्नौज : इत्र

मुजफ्फरनगर : गुड़

चंदौली : जरी जरदोजी से बना डिजाइन

प्रयागराज : बास्केट

ओडीओपी सेल ने तैयार किया है गिफ्ट बास्‍केट

उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा ने बताया कि ओडीओपी सेल की ओर से गिफ्ट बास्केट तैयार करने के लिए गोरखपुर से टेराकोटा के 500 लक्ष्मी-गणोश मंगाए गए थे। बास्केट में प्रदेश के कई जिलों से उत्पाद शामिल किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इसे राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री आदि को भेंट करेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories