राष्ट्रीयसीएम योगी ने यूपी में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान संचालित...

सीएम योगी ने यूपी में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान संचालित करने के दिए निर्देश…

[object Promise]

उत्तर प्रदेश में बीते 22 दिनों के दौरान कोविड-19 के 27 हजार एक्टिव केस कम होने पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बचाव और उपचार के व्यापक प्रबंध निरंतर जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने शनिवार से 16 अक्टूबर तक प्रदेश में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि अभियान के दौरान अस्पताल, विद्यालय, कार्यालय सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के विशेष प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। कम रिकवरी दर वाले जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त कर इसे बढ़ाने के लिए सभी प्रबंध करने के लिए कहा है। शासन स्तर पर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को डीएम और सीएमओ से बात करके चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की हिदायत दी है।

सभी कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरण व ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पैरामेडिक्स द्वारा मरीजों की गहन मॉनिटरिंग पर जोर दिया। ऑनलाइन ओपीडी सेवा ई-संजीवनी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके माध्यम से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकें।

गोदामों का निर्माण तेजी से पूरा कराएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये की धनराशि प्राविधानित की गई है। प्रदेश में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाएं हैं। खाद्यान्न भंडारण के लिए उन्होंने गोदामों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे किसानों और कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories