राष्ट्रीयभाऊपुर से खुर्जा के बीच मालगाड़ी चलाने की पूरी तैयारी , इस...

भाऊपुर से खुर्जा के बीच मालगाड़ी चलाने की पूरी तैयारी , इस सप्ताह ट्रैक शुरू होने की आशंका

[object Promise]

कानपुर,  ट्रायल, ट्रायल और बस ट्रायल। भाऊपुर से खुर्जा के बीच एक बार फिर पूरे ट्रैक के ट्रायल की शुरूआत आज से होने वाली है। इसके बाद डीएफसीसीआइएल (डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड) इस ट्रैक को मालगाड़ियों के लिए शुरू कर देगा हालांकि ट्रैक कब शुरू होगा, इस बारे में खुद अधिकारी भी नहीं जानते हैं।

 

[object Promise]
अब एक बार फिर मंगलवार को ट्रायल शुरू किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वह भी ट्रैक को जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। इस रूट पर 100 किमी की गति से मालगाड़ी चलेगी ऐसे में किसी भी तकनीकी खामी की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा सकती है।

डीएफसीसीआइएल ने पूर्वी गलियारे के एक हिस्से भाऊपुर से खुर्जा के बीच मालगाड़ी चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस रूट पर भदान से खुर्जा तक ट्रैक का कई बार परीक्षण कर उसे ट्रेन चलाने के लिए उपयुक्त घोषित कर दिया था लेकिन भाऊपुर से भदान तक का हिस्सा अभी मालगाड़ी दौराने के लिए फिट नहीं घोषित किया गया हालांकि यह हिस्सा भी पूरी तरह से तैयार है। डीएफसी अधिकारियों ने पहले इस हिस्से को दो दिसंबर से शुरू करने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में समपार क्रासिंग पर इंटरलॉकिंग के काम की बात कहकर इसे टाल दिया गया था। बता दें इस पूरे रूट पर डीएफसी अधिकारियों के ही मुताबिक साढ़े चार माह में 1400 बार गाड़ी चलाकर देखी जा चुकी है। अब एक बार फिर मंगलवार को ट्रायल शुरू किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वह भी ट्रैक को जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। चूंकि इस रूट पर 100 किमी की गति से मालगाड़ी चलेगी ऐसे में किसी भी तकनीकी खामी की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा सकती है। तारीख के सवाल पर अधिकारी कहते हैं इसी सप्ताह ट्रैक शुरू कर दिया जाएगा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories