राष्ट्रीयमंदिर में चढ़ने वाले फूलों से बनती है खाद

मंदिर में चढ़ने वाले फूलों से बनती है खाद

[object Promise]

ग़ाज़ियाबाद । वैसे तो आस्था का कोई रूप नहीं होता. कोई अपने घर में पूजा करता है तो कोई रोजाना मंदिर जाकर पूजा अर्चना करता है. ऐसे में पूजा करने के तरीके भी लोगों के अलग-अलग होते हैं लेकिन अगर बात की जाए श्रद्धा सुमन की यह फूल है जो मंदिर जाने वाले भक्त अपनी आस्था के रूप में अपने इष्टदेव को चढ़ाते हैं. दिन भर में ना जाने कितनी तादाद में मंदिरों में श्रद्धा सुमन के रूप में फूल चढ़ाए जाते हैं. अब तक फूल चढ़ाए जाने के बाद खराब ही हो जाया करते थे या इन्हें मिट्टी में दबा दिया जाता था लेकिन ग़ाज़ियाबाद के एक मंदिर मूर्तियों ओर चढ़ाए गए फूलो से प्रसाद तैयार होता है और खाद बनाता है.

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सनसिटी शिव मंदिर के पुजारी द्वारा पंडित विनय शर्मा शिव मंदिर में देवी देवताओं को अर्पित किए गए फूलों को अलग तरह से प्रयोग में लाते हैं. मूर्तियों पर चढ़ाए गए फूलों से बायो गैस प्लांट द्वारा खाद और गैस बनाई जाती है. फूलों से तैयार किए गए हाथ से मंदिर के बगीचे में लगे पौधों को सींचने में इस्तेमाल किया जाता है इतना ही नहीं इन फूलों से तैयार हुई गैस का प्रयोग मंदिर के किचन में होता है जिससे भक्तों के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है. आमतौर पर मंदिर में चढ़ने वाले फूल मालाओं को जमीन में दबा दिया जाता था या फिर नदी में बहा दिया जाता था.

मंदिर के पुजारी पंडित विनय शर्मा बताते हैं कि अक्सर मंदिर में चढ़े फूलों को इकट्ठा कर जमीन में दबाना पड़ता था या फिर उनको नदी में बहाना पड़ता था जिससे कि पर्यावरण को नुकसान होने का खतरा बना रहता था ऐसे में मंदिर समिति द्वारा करीब 2 वर्ष पहले बायोगैस प्लांट लगाया गया जिसमें करीब ढाई लाख रुपए का खर्च आया अब मंदिर में चढ़ाए गए फूलों को बायो प्लांट में डाल दिया जाता है जो कि 24 घंटे में खाद बन जाते हैं इस खाद का प्रयोग मंदिर के बगीचे में किया जाता है.l

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories