Delhi| पांच राज्य में हुई कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद पार्टी ने नई रणनीति तैयार की जा रही है। यह रणनीति सिर्फ गुजरात चुनाव के उद्देश्य से नहीं अपितु राजनीति में कांग्रेस के खोए अस्तित्व को पुनः प्राप्त करने के उद्देश्य से बनाई जा रही हैं। अब इस बीच आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सभी सभी महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है।
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वही सदस्यता अभियान, सहित कांग्रेस की वर्तमान राजनीति पर मंथन किया जाएगा। इतना ही नहीं इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल करेंगे। यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी।
बता दे बैठक के सन्दर्भ में वेणुगोपाल ने एक पत्र भेजा है जिसमे कांग्रेस के सभी महासचिवों और प्रभारियों को बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। बता दें जब से पांच राज्यों में कांग्रेस को हार मिली है तब से कांग्रेस लगाता G20 के नेताओ के साथ बैठक कर रही है और पार्टी की रणनीति में परिवर्तन व मंथन पर पार्टी को पुनः राजनीति में धमक के साथ खड़ा करने का प्रयास कर रही है।