राष्ट्रीयकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू फरार, जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट,...

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू फरार, जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट, कुर्की का भी खतरा

[object Promise]

कटिहार. पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) बिहार पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हो रहे हैं, ऐसे में पुलिस सख्त कदम भी उठा सकती है. बताया जा रहा है कि कटिहार से अमृतसर गई जिला पुलिस के समक्ष वे 26 जून तक सामने नहीं आए और जमानत बॉंड पर हस्ताक्षर नहीं किया तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए पुलिस कोर्ट में आवेदन दे सकती है. कटिहार के आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार (Katihar SP Vikas Kumar) के अनुसार इसी कांड के जांच के लिए जांच अधिकारी जनार्दन राम और जावेद आलम को अमृतसर भेजा गया है, लेकिन सिद्धू ने समन रिसीव नहीं किया है. हालांकि बुधवार को पुलिस ने उनके आवास पर नोटिस भी चिपका दिया है.

क्या कह रही है कटिहार पुलिस
कटिहार पुलिस का कहना है कि समन रिसीव नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकता है. एसपी विकास कुमार ने जानकारी दी कि 26 जून तक दोनों पुलिस पदाधिकारी वहीं रहेंगे और समन रिसीव करवाने की कोशिश करेंगे. अगर उन्होंने समन नहीं लिया और जमानत बॉंड पर सिग्नेचर नहीं किया तो जांच के आधार पर कोर्ट से गिरफ्तारी के लिए प्रे किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि अगर कोर्ट चाहेगी तो कुर्की की भी प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.

बता दें कि कटिहार के बारसोई थाना कांड संख्या 93/ 19 के आरोपी नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) फरार चल रहे हैं. सिद्धू पर आरोप है कि 16 अप्रैल 2019 को कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में चुनाव प्रचार कर ने के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था. इस पर कई लोगों ने भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया था. इसके बाद सिद्धू के खिलाफ कटिहार के बारसोई थाने में केस किया गया था.

लोकसभा चुनाव में दिया था विवादित बयान
एसपी ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कटिहार में चुनाव प्रचार के दौरान बलरामपुर विधान सभा में विवादित भाषण दिया था. इसमें उन्होंने संबोधित करते हुए मुस्लिम मतदाताओं से कहा था कि ‘आप (मुस्लिम समुदाय) यहां अल्पसंख्यक होकर भी बहुसंख्यक हैं. आप अगर एकजुटता दिखाएंगे तो आपके प्रत्याशी तारिक अनवर को कोई भी नहीं हरा सकता है.’

सिद्धू पर भावनाएं भड़काने का है आरोप
सिद्धू ने भाषण के दौरान कहा, ‘आपकी आबादी यहां 64 फीसदी है. यहां के मुसलमान हमारी पगड़ी हैं. अगर आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे याद करना. मैं पंजाब में भी आपका साथ दूंगा.’ सिद्धू ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये लोग आपको बांट रहे हैं. मुसलमानों को बांट रहे हैं. ओवैसी जैसे लोगों को लाकर वोट बांट कर जीतना चाहते हैं.’

कटिहार के बारसोई थाने में दर्ज है मामला
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘आप लोग इकठ्ठे होकर 64 फीसदी के साथ आए तो सब उलट जाएंगे और मोदी सलट (हार जाएंगे) जाएंगे. इस बार के चुनाव में ऐसा छक्का मारो कि मोदी बाउंड्री से पार चला जाए.’ सिद्धू के इस बयान पर कई नेताओं ने आपत्ति दर्ज की थी और बारसोई थाने में केस दर्ज किया गया था.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories