राष्ट्रीयराहुल गांधी से बिहार चुनाव तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा…

राहुल गांधी से बिहार चुनाव तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा…

राहुल गांधी से बिहार चुनाव तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा…

नई दिल्ली। भले ही बिहार विधानसभा चुनाव कुछ महीने दूर हैं, लेकिन राज्य कांग्रेस के नेताओं ने एक ऑनलाइन पार्टी बैठक के दौरान राहुल गांधी से कहा कि संगठनात्मक ढांचे के अभाव में बिहार में चुनावी लड़ाई की तैयारी में बहुत देर हो चुकी है।

पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राहुल गांधी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर उन नेताओं में से थे जिन्होंने कहा कि अप्रैल-मई 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को तैयारियां करनी शुरू कर देनी चाहिए थी।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने बताया कि राज्य में कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा कमजोर है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के नेताओं ने कहा, “बहुत देर हो चुकी है।” भले ही राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी समय पर महागठंबधन भागीदारों के साथ अपने सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप देगी।

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि ब्लॉक स्तर तक के 1,000 पार्टी कैडर बैठक में शामिल हुए, जो बाद में एक वर्चुअल रैली में बदल गया क्योंकि एक लाख से अधिक लोग विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से शामिल हुए। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य के लोगों को सुशासन प्रदान करने के ‘सकारात्मक एजेंडे’ के साथ बिहार चुनाव लड़ने के लिए कहा था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories