राष्ट्रीयCorona in Delhi News: दिल्ली के Health-Minister Satyendra-Jain में कोरोना के लक्षण,...

Corona in Delhi News: दिल्ली के Health-Minister Satyendra-Jain में कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain)को राजधानी के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन को कल रात ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जैन का कोरोना का टेस्ट भी कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में हैं। यहां कोरोना के अब तक 42,000 से ज्यादा केस आ चुके हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM

जैन को हाई फीवर और सांस लेने में तकलीफ के बाद राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जैन पिछले काफी दिनों से दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए हो रही है हर बैठकों में भाग ले रहे हैं। जैन दिल्ली में कोरोना की तैयारियों में लगातार जुटे थे। वह गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में भी शामिल हुए थे। गृह मंत्री शाह ने कल हुई बैठक में दिल्ली के लिए बड़ा ऐक्शन प्लान की घोषणा की थी। दिल्ली और केंद्र सरकार कोरोना से निपटने के लिए एकसाथ मिलकर लड़ने को सहमत हुए थे।

जैन ने खुद ट्वीट कर अपने अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘ज्यादा बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में अचानक कमी के कारण कल रात मैं राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। आपको आगे की जानकारी देता रहूंगा।’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories