राष्ट्रीयबाजार में आ गई कोरोना की दवा Remdesivir, 5 दिन के पूरे...

बाजार में आ गई कोरोना की दवा Remdesivir, 5 दिन के पूरे कोर्स की कीमत 1,75,500 रुपये

[object Promise]

न्यूयॉर्क: कोरोना की दवा रेमडेसिवीर की एक शीशी की कीमत 390 डॉलर है और इसका कोर्स पांच दिनों का होता है. 5 दिन के पूरे कोर्स की कुल कीमत 2,340 डॉलर है. भारतीय रूपयों में कीमत का अनुमान लगाएं तो करीब 1,75,500 रुपये. कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए 5 दिन के कोर्स में रेमडेसिवीर की 6 शीशी का इस्तेमाल किया जाता है.अमेरिका ने कोरोना की दवा तो विकसित कर ली है लेकिन उसकी कीमत इतनी है कि गरीब उसे खरीद ही नहीं सकता.

कोरोना की दवा रेमडेसिवीर की एक शीशी की कीमत 390 डॉलर है और इसका कोर्स पांच दिनों का होता है. 5 दिन के पूरे कोर्स की कुल कीमत 2,340 डॉलर है. भारतीय रूपयों में कीमत का अनुमान लगाएं तो करीब 1,75,500 रुपये. कोरोना संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए 5 दिन के कोर्स में रेमडेसिवीर की 6 शीशी का इस्तेमाल किया जाता है. मामला ज्यादा गंभीर होता है तो कुछ मरीजों को 10 से 11 दिन भी दवा देनी पड़ती है. यानी करीब करीब पौने चार लाख रूपये का खर्च. क्या ये खर्च किसी भी आम अमेरिकी के लिए संभव है?

दवा बनाने वाली कंपनी गिलीड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनियल ओ’डे ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम चाहते हैं कि मरीजों तक इस दवा के पहुंचने में कोई बाधा न आए. इस दाम से सुनिश्चित हो सकेगा कि दुनियाभर में सभी देशों के मरीजों तक दवा पहुंच सके. गिलीड ने कहा कि सभी सरकारी ईकाईयों के लिए दवा का दाम 390 डॉलर प्रति शीशी होगा. उन्होंने ये भी कहा कि एक बार सप्लाई पर दबाव कम होगा तब इस दवा की बिक्री सामान्य डिस्ट्रीब्युशन चैनल के जरिए की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि दूसरे प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों व कॉमर्शियल प्लेयर्स के लिए ये दवा 520 डॉलर प्रति शीशी है यानी 5 दिन के पूरे कोर्स के लिए 3,120 डॉलर का भुगतान करना होगा.

कोविड-19 के इलाज के लिए रेमडेसिवीर का इस्तेमाल शुरू हो गया है. ट्रायल के बाद के नतीजों से पता चला है कि रेमडेसिवीर के इस्तेमाल से मरीजों की रिकवरी तेज से रही है. नतीजों के आधार पर अमेरिकी ड्रग रेग्युलेटर ने रेमडेसिवीर के इस्तेमाल के लिए मई में मंजूरी दी थी. कोरोना से दुनियाभर में करीब पांच लाख लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हैं.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories