[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गल्फ में 10 हजार भारतीयों को कोरोना, लाखों की संख्या में लौटेंगे भारत
राष्ट्रीय

गल्फ में 10 हजार भारतीयों को कोरोना, लाखों की संख्या में लौटेंगे भारत

admin
Last updated: April 17, 2026 2:31 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी की तैयारियों के बीच खाड़ी देश से आई एक खबर ने सरकार की परेशानी को बढ़ा दिया है। रोजी-रोटी की तलाश में खाड़ी देशों में नौकरी करने गए 10 हजार भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 84 लोगों की अबतक मौत भी हो चुकी है। वहीं इन देशों से भारत आने के लिए लाखों की संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

केवल यूएई से भारत आने के लिए लगभग 2 लाख रजिस्ट्रेशन
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 2 लाख से अधिक भारतीयों ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के बीच घर लौटने के लिये आनलाइन पंजीयन प्रक्रिया के तहत भारतीय मिशनों में आवेदन दिया है। बता दें कि भारतीय मिशनों ने लॉकडाउन के कारण फंसे भारतीयों के लिये पिछले सप्ताह आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू किया था।

यूएई में 30 हजार से ज्यादा भारतीयों की नौकरी खत्म
कोरोना महामारी के कारण यूएई में 40 हजार से ज्यादा भारतीय लोगों की नौकरी खत्म हो चुकी है। यूएई के वाणिज्य दूतावास के अनुसार, अनुमानत: 20 प्रतिशत आवेदकों की नौकरी जा चुकी है जबकि 55 फीसदी अकेले केरल से हैं। करीब दस फीसदी आवेदक ऐसे हैं जो यात्रा एवं पर्यटक वीजाधारी हैं जो भारत में जारी लॉकडाउन के कारण यहां फंस गये हैं। बड़ी तादाद में लोगों के वापस लौटने के लिये पंजीयन कराने के कारण वाणिज्य दूतावास की वेबसाइट कई कई बार क्रैश हो चुकी है।

पहले चरण में 15000 भारतीयों को लाया जाएगा
नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि एयरइंडिया कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे करीब 15000 भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए सात से 13 मई तक 64 उड़ानों का परिचालन करेगी। उन्होंने बताया कि निजी भारतीय एयरलाइन्स भी 13 मई के बाद इस अभियान में शामिल हो सकती हैं।

लंदन और ढाका से आने वालों को देना होगा इतना
उन्होंने कहा कि इन उड़ानों का लाभ उठाने वाले लोगों को शुल्क वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि लंदन-दिल्ली उड़ान पर यात्री से 50,000 रूपये शुल्क लिया जाएगा जबकि ढाका-दिल्ली उड़ान पर उसे 12,000 रूपये देना होगा।

इन देशों से लाए जाएंगे भारतीय
एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपीन, बांग्लादेश, बहरीन, कुवैत और ओमान समेत 12 देशों से भारतीयों को वापस लाने के लिए 64 उड़ानों को संचालित करेगी।

किस देश से कितनी फ्लाइट
मंत्री ने बताया कि भारत विदेश से भारतीयों को वापस लाने के लिए सात मई से 13 मई तक संयुक्त अरब अमीरात के लिए 10, अमेरिका और ब्रिटेन के लिए 7-7, सऊदी अरब-सिंगापुर के लिए 5-5 और कतर के लिए 2 उड़ानें भेजेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह मलेशिया और बांग्लादेश के लिए 7-7, कुवैत और फिलीपीन के लिए 5-5 तथा ओमान एवं बहरीन के लिए 2-2 उड़ानें भेजी जाएंगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में सामने आए 3900 नए मरीज, कुल मामले 46 हजार के पार
Next Article कैदी ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया, कहा-सपने में आए थे भोलेनाथ

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?