राष्ट्रीय18 जनवरी तक कोरोना वैक्सीनेशन पर रोक, ये है वजह !

18 जनवरी तक कोरोना वैक्सीनेशन पर रोक, ये है वजह !

[object Promise]

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने  कोरोना टीकाकरण पर रोक लगा दी है। दो दिनों के लिए महाराष्ट्र में वैक्सीन नहीं दी जाएगी। पूरे देश में शनिवार से कोरोना वैक्सीनेशन के बड़े अभियान की शुरुआत हुई। एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों का टिकाकरण हुआ,  वहीं 19 जनवरी को इसपर फैसला आएगा। बता दें कि वैक्सीनेशन पर रोक CoWin ऐप में आ रही तकनीकी खामियों के मद्देनजर लगाई गयी है।

दरअसल, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ” सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि देश में हर जगह इस ऐप ने टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन में समस्याएं पैदा कीं. हमने अगले दो दिनों के लिए टीकाकरण अभियान को निलंबित करने का निर्णय किया है.” पूरे महाराष्ट्र में 18 जनवरी तक कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण नहीं होगा।

दो दिनों के लिए अभियान पर ब्रेक लगा दिया गया है। इस बारे में राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि CoWin ऐप में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे ठीक किया जाना है। ऐसे में रविवार और सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना का टीका नहीं लगाया जाएगा।

CoWin ऐप में तकनीकी खराबी के कारण दो दिन नहीं होगा टीकाकरण
हलांकि टीकाकरण अभियान पुनः कब से शुरू होगा इसकी कोई तारीख अब तक सुनिश्चित नहीं हुई है लेकिन 19 जनवरी तक एप की तकनीकी खामियों कको दूर कर फैसला लिया जाएगा कि वैक्सीनेशन कब शुरू किया जाए। CoWin ऐप में आ रही खामियों को लेकर BMC ने कहा कि केंद्र सरकार को जानकारी दे दी गयी है, वह उसे ठीक करने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि शनिवार से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत पूरे देश में 3351 वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गए थे। जिसमे एक दिन में 1.91 लाख लोगों को टीका लगा। हालंकि केंद्र का लक्ष्य 3 लाख लोगों के टीकाकरण का था। वहीं महाराष्ट्र में 285 सेंटर्स पर करीब 28 हजार 500 हेल्थवर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य था।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories