[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Corona Vaccine: 50 साल से ज्यादा के लोगों को 1 मार्च से लगेगी वैक्सीन, केंद्र ने कहा- जल्‍द हों सारी तैयारी
राष्ट्रीय

Corona Vaccine: 50 साल से ज्यादा के लोगों को 1 मार्च से लगेगी वैक्सीन, केंद्र ने कहा- जल्‍द हों सारी तैयारी

admin
Last updated: April 17, 2026 1:11 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

केंद्रीय स्वास्थय सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रो में टीकाकरण की तैयारियां की जाए. बताया जा रहा है कि 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ-साथ बीमार लोगों को 1 मार्च से टीका लगाया जाएगा.

राजेश भूषण ने ये भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि हफ्ते में करीब 4 दिन टीकाकरण का ये कार्यक्रम चलाया जाए और लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए भी सारी तैयारियां पूरी कर ली है. इसके साथ ही भूषण ने ये भी बताया कि अभी भी कई स्वास्थ्य कर्मियों को भी कोरोना वैक्सीन दी जानी है, ऐसे में इस पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना होगा.

क्या कहते हैं टीकाकरण के आंकड़े?

इससे पहले शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब तक देश में कोविड वैक्सीन की कुल एक करो़ड, आठ लाख, 38 हजार, 323 लोगों को दी जा चुकी है. इनमें से 72 लाख, 26 हजार, 653 डोज स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई हैं, जिसमें पहली डोज 63 लाख, 52 हजार, 713 लाभार्थियों को दी गई है और दूसरी डोज 8 लाख, 73 हजार, 940 लाभार्थियों को दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक 36 लाख, 11 हजार, 670 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की डोज दी गई है. भारत वैश्विक महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर चुका है. उसने अपने टीकाकरण अभियान में एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी है. एक करोड़ टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में भारत को 34 दिन लगे, जो दुनिया में दूसरा सबसे तेज गति से हासिल किया गया आंकड़ा है.

कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था. टीकाकरण अभियान में दो स्वदेशी वैक्सीन दी जा रही हैं, जिनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है. इस अभियान की शुरुआत लगभग 1 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए टीकाकरण के साथ हुई, इसके बाद 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) को टीका लाभार्थियों के रूप में पंजीकृत किया गया.

देश में दिन-प्रतिदिन टीकाकरण अभियान में वृद्धि देखी जा रही है. कुल टीकाकरण अभियान में आठ राज्यों का हिस्सा 57.47 प्रतिशत है. अकेले उत्तर प्रदेश का योगदान इसमें 10.5 प्रतिशत है. दूसरी खुराक प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में से 60.85 प्रतिशत सात राज्यों से थे. तेलांगना में सर्वाधिक 12 प्रतिशत (73,281) को दूसरी खुराक प्राप्त हुई.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को आइपीएल नीलामी से हुआ फायदा- सुनील गावस्कर
Next Article भाजपा नेता की याचिका पर दिल्ली HC ने भेजा नोटिस, में बढ़ सकती है सोनिया-राहुल की मुश्किल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?