राष्ट्रीयCoronavirus Updates: भारत में कोरोना के अब तक 4,281 मामलों की पुष्टि,...

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना के अब तक 4,281 मामलों की पुष्टि, 111 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, देश में इस खतरनाक वायरस के अब तक 4,281 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इस बीमारी से 318 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है। अब तक 111 मरीजों ने कोरोना से जान गंवाई है। भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं।

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के अनुसार विश्व के 211 देशों में कोरोना वायरस से 12,14,466 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 67,767 लोगों की मौत हो गई है।

Mumbai एक चाय बेचने वाले की इमारत में रहने वाले 4 लोगों को को क्वारंटाइन में रखा गया है। ये संभवतः कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मातोश्री में तैनात कुछ सुरक्षाकर्मियों को आइसेलेशन में रखा गया है, जो टी स्टॉल गए थे।

असम में लॉकडाउन का उल्लंघन करने को लेकर अब तक 1,182 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और 504 मामले दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम सिंह ठाकुर के अनुसार राज्य में अभी तक में 456 सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 14 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तबलीगी जमात के 329 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। तबलीगी जमात के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories