राष्ट्रीयपीएम मोदी दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर, सदमे...

पीएम मोदी दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर, सदमे में आया देश का विपक्ष !

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का नाम विश्व के लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर है। प्रधानमंत्री मोदी 71 प्रतिशत की रेटिंग के साथ विश्व के नेताओं के बीच ग्लोबल रेटिंग में शीर्ष पर हैं। दुनिया के 13 नेताओं की लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US president Joe Biden) छठे नंबर पर 43 फीसद रेटिंग के साथ हैं।

इसके बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो (Canadian President Justin Trudeau) का नाम है। इन्हें भी 43 फीसद रेटिंग मिली है और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारिसन (Scott Morrison) को 41 फीसद रेटिंग दी गई है। बता दें कि नवंबर 2021 में भी प्रधानमंत्री मोदी का नाम दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में शामिल था।

मार्निंग कंसल्ट पालिटिकल इंटेलिजेंस वर्तमान में आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्राध्यक्षों अनुमोदन रेटिंग और देश की ट्रैजेक्टरी पर नजर रख रहा है।

मार्निंग कंसल्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि नवीनतम अनुमोदन रेटिंग, 13-19 जनवरी, 2022 से एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित हैं। अनुमोदन रेटिंग प्रत्येक देश में वयस्क निवासियों के सात-दिवसीय चलित औसत पर आधारित होती है। इसमें नमूनों के आकार देशों के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसी वेबसाइट ने मई 2020 में 84 प्रतिशत मंजूरी के साथ प्रधानमंत्री मोदी को सबसे ज्यादा रेटिंग दी थी। जो मई 2021 में घटकर 63 फीसदी पर आ गई थी। 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories