राष्ट्रीयCrime News : ‘सेक्स’ के बारे मासूम से बस कंडक्टर पूछता था सवाल, कोर्ट ने...

Crime News : ‘सेक्स’ के बारे मासूम से बस कंडक्टर पूछता था सवाल, कोर्ट ने सुना दी कठोर सजा

मुंबई. एक तरफ जहां महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे अपराधिक मामलों पर पुलिस की लापरवाही सामने आती रहती है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई की एक विशेष अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। जहां 13 साल की बच्ची से ‘सेक्स’ के बारे में बात करने के आरोपी कंडक्टर को कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर तीन महीने का कठोर कारावास और 15 हजार का जुर्माना भी लगाया हुआ है।

दरअसल, यह मामला आज से तीन साल पहले यानि 2018 में मुंबई बेस्ट की एक सरकारी बस में सामने आया था। जहां मासूम रोजाना बस में सवार होकर अपने स्कूल जाती थी। इसी दौरान जुलाई के माह में जब बच्ची स्कूल से लौट रही थी तो चंद्रकांत सुदाम नाम का बस कंडक्टर उसके पास में आकर बैठ गया। मासूम से अश्लील भाषा में बातचीत करते हुए कहने लगा कि तुम सेक्स के बारे में जानती हो? जिसके बाद बच्ची ने कहा कि आप गंधे शब्द क्यों बोल रहे हो। इस तरह वह बच्ची से दो तीन बार सेक्स के बारें सवाल पूछता रहा। मासूम कुछ नहीं बोली, इतने में उसका स्टॉप गया और वह उतर गई।

मासूम ने कुछ नहीं बताया..लेकिन सहेली ने बताई पूरी कहानी
बच्ची जब घर पहंचुी तो उसने बस से स्कूल जाने के लिए साफ इंकार कर दिया। मां ने उससे बस से नहीं जाने पर पूछा तो उसने डर के बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद मां ने बेटी की सहेली से बात की और वजह सामने आ गई। फिर परिजन बच्ची को लेकर बस डिपो गए और आरोपी की पहचान कर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करवाया।

12 दिन सजा के बाद जेल से रिहा हो गया था आरोपी
पुलिस ने आरोपी चंद्रकात कोली  को हिरासत में लेने के बाद करीब 12 दिनों के लिए जेल में डाल दिया। लेकिन इसके बाद उसे जमानत मिल गई। आरोपी के वकीलों ने सजा को खत्म करवाने के लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया। लेकिन अदालत ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए सजा को टाल दिया। अब मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को एक साल की कैद और 15 हजार का जुर्माना लगाया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories