[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CRPF कमांडो ने नहीं पहना था मास्क, पुलिस स्टेशन ले जाकर किया ऐसा बर्बर सलूक !
राष्ट्रीय

CRPF कमांडो ने नहीं पहना था मास्क, पुलिस स्टेशन ले जाकर किया ऐसा बर्बर सलूक !

admin
Last updated: April 17, 2026 2:33 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

बेंगलुरु। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो के पुलिस के हाथों पीटे जाने और हथकड़ी पहनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे कोरोनावायरस के लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस के रवैये पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया में हाथ में हथकड़ी बांधे पुलिस स्टेशन पर सीआरपीएफ के कमांडो जवान की एक तस्वीर वायरल हो गई है। मामला सामने आने के बाद सीआरपीएफ अब इसको कनार्टक पुलिस के प्रमुख के सामने उठाएगी। यह मामला कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी तालुका का है। सीआरपीएफ का कोबरा कमांडो सचिन सुनील सावंत 23 अप्रैल को अपने घर के बाहर बाइक धो रहा था। उसी दौरान लोकल पुलिस के साथ मास्क पहनने को लेकर सचिन की झड़प हो गई।

#लॉकडाउन को लेकर #कर्नाटक पुलिस की #सीआरपीएफ के #कोबरा #कमांडो पर #बर्बरता । केवल #पीटा ही नही #हथकड़ी भी #पहनाई ।#पुलिस की इस हरकत से #जवानों में #जबरदस्त #गुस्सा । @crpfindia @DgpKarnataka #kobra #CRPF pic.twitter.com/ZVaMzTa9nW

— Rajeev Ranjan (@Rajeevranjantv) April 27, 2020

आरोप है कि पुलिस को बताने पर भी कि वह कमांडो है, उसको बुरी तरह से पीटा गया। कपड़े फाड़ दिए गए। हथकड़ी तक पहनाई गई । सड़क पर नंगे घुमाया गया और फिर जेल में डाल दिया गया। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उसने पहले एक कांस्टेबल का कॉलर पकड़ लिया, उसको मारा, लिहाजा उसके ऊपर आईपीसी की धारा 353 (हमला करने या फिर बल से कर्तव्य को रोकने का प्रयास), 504 और 505 (जान-बूझकर शांति भंग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता एम दिनाकरन का कहना है कि हमनें इस मामले को कर्नाटक पुलिस के प्रमुख के सामने उठाया है। मंगलवार को कोर्ट में उसकी (सचिन सुनील सावंत) बेल का मामला आएगा। सीआरपीएफ के स्थानीय अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहेंगे। मामले की जांच की जाएगी तभी सही नतीजे सामने आएंगे। सीआरपीएफ का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में एक नहीं कई गलतियां की हैं। मसलन जब उसे पता चल गया कि वह कमांडो है तो फिर उसे हथकड़ी क्यों पहनाई गई ।

वो ना तो कोई खतरनाक अपराधी था और ना ही उसके भागने का कोई खतरा था। ऐसे मामले आने पर तुरंत संबधित विभाग को खबर करनी होती है लेकिन इस मामले में पुलिस ने दूसरे दिन सीआरपीएफ को खबर की। महज दो तीन घंटे के भीतर जवान को जेल के अंदर डाल दिया गया। इससे पुलिस की थ्योरी की असलियत सामने आ जाती है।

मंगलवार को कोर्ट जो भी फैसला करें लेकिन जिस तरह सीआरपीएफ कमांडो को पीटे जाने और हथकड़ी लगे वीडियो वायरल हो जाने से सीआरपीएफ के लाखो जवानों में गुस्सा है, वह कर्नाटक पुलिस से जवाब चाहते हैं। आखिर उसने ऐसी हरकत क्यों की। जो कसूरवार है उसके तुरंत सजा मिले।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article देश में 30 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में कोरोना के 1543 नए मामले आए: स्वास्थ्य मंत्रालय
Next Article दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम,कुशीनगर से बचाव के लिए चर्च में प्रभु यीशु से हर संडे प्रार्थना

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?