राष्ट्रीयBarabanki : Rape के बाद दलित नाबालिग लड़की की हत्या

Barabanki : Rape के बाद दलित नाबालिग लड़की की हत्या

[object Promise]

बाराबंकी.  जिले में एक दलित नाबालिग लड़की की रेप  के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. पोस्टमोर्टम रिपोर्ट से रेप की पुष्टि हुई है. बाराबंकी के प्रभारी एसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बताया कि पीड़ि‍ता से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या की गई थी. डाक्टरों के जिस पैनल ने लड़की का पोस्टमार्टम किया उनका कहना है कि उन्होंने पहली बार इतना विभत्स केस देखा है.

जानकारी के अनुसार, घटना बाराबंकी जिले में सतरिख थाना क्षेत्र की है.  नाबालिग दलित किशोरी का शव पड़ोसी के खेत से बरामद हुआ था. वह बटाई का धान काटने के लिए खेत गई थी. एसपी आरएस गौतम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा किया है कि युवती की रेप के बाद हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुरुआत में मामले को दबाने में लगी रही. लेकिन, गुरुवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई. माता-पिता जहां पीड़िता को नाबालिग बता रहे हैं, तो वहीं पुलिस युवती को बालिग बता रही है.

डॉक्टरों के जिस पैनल ने लड़की का पोस्टमार्टम किया उनका भी कहना है कि उन्होंने पहली बार इतना विभत्स केस देखा है. डॉक्टरों ने साफ कहा कि दुराचार के दौरान नाक और मुंह दबाने के चलते नाबालिग किशोरी की जान गई. साथ ही किशोरी के निजी अंगों पर भी चोट के काफी गंभीर निशान मिले हैं. लोगों का कहना है कि मौका-ए-वारदात पर शराब की बोतलें भी मिली थीं. हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और उनका कोई भी सुराग नहीं लग सका है.

बढ़ाई गई दुष्कर्म की धारा 376
बाराबंकी के प्रभारी एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि एक व्यक्ति ने बुधवार शाम थाने में शिकायत दी थी कि उसकी पुत्री धान काटने गई थी और देर शाम तक नहीं लौटी. खेत में उसका शव मिला है. आरएस गौतम ने बताया कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के साथ दुष्कर्म होने की भी बात सामने आई है. जिसके बाद दुष्कर्म की धारा 376 को बढ़ाया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories