राष्ट्रीयखाद्यान्न के नियमित वितरण की तिथि आगामी 22 मार्च तक के लिए...

खाद्यान्न के नियमित वितरण की तिथि आगामी 22 मार्च तक के लिए बढ़ी

[object Promise]

उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत होने वाले नियमित वितरण की तिथि को 18 मार्च से बढ़ाकर 22 मार्च, 2021 तक किये जाने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न पाने से वंचित न रहे। इस अवधि मंे आधार आधारित वितरण किया जायेगा।
यह जानकारी अपर खाद्य आयुक्त श्री अनिल कुमार दुबे ने आज यहां देते हुए बताया कि कतिपय जनपदों में, विभिन्न कारणों से, कतिपय लाभार्थियों में खाद्यान्न का वितरण किया जाना अवशेष है। इसलिए नियमित वितरण की तिथि को 04 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि खाद्यान्न का नियमित वितरण 05 मार्च, 2021 से 18 मार्च, 2021 तक किया जाना निर्धारित किया गया था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories