राष्ट्रीयदिल्ली में कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटने वाला छात्र...

दिल्ली में कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटने वाला छात्र हुआ गिरफ्तार

[object Promise]

नई दिल्ली । दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर एक तेज रफ्तार कार को रोकने के प्रयास में कार के बोनट पर चढ़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को करीब 400 मीटर तक घसीटने की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में सिपाही को सड़क पर गिरने से पहले कार को पकड़े हुए देखा गया है। सिपाही का पैर कार के पहिए के नीचे आते-आते बचा, वहीं अन्य वाहन उसके बहुत करीब से होकर गुजरे।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अपराधी कार चालक बीकॉम के छात्र को आईपीसी 307 (हत्या का प्रयास) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

उस पर हमला, एक लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने के लिए आपराधिक बल का इस्तेमाल और खराब ड्राइविंग करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ दिल्ली कैंट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 353, 279 और 337 के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।

छात्र सोमवार शाम को दिल्ली छावनी क्षेत्र की गलियों में तेजी से कार चला रहा था। कार में फैंसी नंबरप्लेट भी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब ड्राइवर को कॉन्स्टेबल ने रोका, तो बिना लाइसेंस वाले ड्राइवर ने उसके ऊपर से वाहन दौड़ाने की कोशिश की और पुलिसकर्मी को अपनी कार के बोनट पर खींच लिया। अगर कोई तेज रफ्तार वाहन पीछे से आ रहा होता तो कांस्टेबल को गंभीर चोटें आतीं।”

बोनट से गिरने के बाद कांस्टेबल महिपाल सिंह यादव को चोटें आई हैं।

चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों और अन्य यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़ा गया। करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा करने के बाद वह पकड़ा गया। उसकी पहचान उत्तम नगर निवासी शुभम के तौर पर हुई है। वह बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है।

यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह सोमवार शाम को दिल्ली कैंट में स्टेशन रोड पर तीन अन्य कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग ड्यूटी पर थे। यादव ने शाम 5 बजे के आसपास एक सफेद रंग की कार देखी, जिसमें फैंसी नंबरप्लेट लगी हुई थी और उसने चालक को रुकने का इशारा किया। रुकने के बजाय चालक ने स्पीड बढ़ा दी और भागने की कोशिश की।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories