राष्ट्रीयदिल्ली के डिप्टी सीएम ने की केंद्र से अपील, JEE मेन और...

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने की केंद्र से अपील, JEE मेन और NEET की परीक्षा की जाए रद्द

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने की केंद्र से अपील, JEE मेन और NEET की परीक्षा की जाए रद्द

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष को एक वैकल्पिक प्रवेश पद्धति के तौर पर उपयोग किया जाना चाहिए और परीक्षा आयोजित नहीं की जानी चाहिए।

डिप्टी सीएम ने कहा है कि, ‘सरकार JEE और NEET के नाम पर लाखों छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि दोनों परीक्षाओं को तुरंत रद्द करें और एक वैकल्पिक प्रवेश प्रक्रिया अपनाएं। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, केवल परीक्षा ही प्रवेश के लिए एक रास्ता है, यह एक अव्यवहारिक और रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है। जब अन्य देशों में अलग तरीके से बिना परीक्षा के प्रवेश हो सकता है, तो फिर भला भारत में क्यों नहीं किए जा सकते हैं। बता दें कि डिप्टी सीएम के पहले कई छात्रों और अभिभावकों ने मांग की थी कि वे कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रवेश परीक्षा को स्थगित करें।

वहीं कुछ छात्रों ने परीक्षा को स्थगित कराने के लिए मामला सुप्रीम कोर्ट तक लेकर चले गए थे। लेकिन हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने जेईई (मेन) 2020 और NEET यूजी परीक्षाओं को स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी थी, जो सितंबर में आयोजित होने वाली हैं। कोर्ट ने कहा था कि COVID -19 मामलों की संख्या में तेजी के बीच छात्रों के कीमती वर्ष को व्यर्थ “नहीं” किया जा सकता हैऔर जीवन को आगे बढ़ना है।

इसके बाद बीते शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि जेईई मेन (Joint Entrance Examination, Main) और नीट (National Eligibility cum Entrance Test, NEET-UG) की परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल पर आयोजित की जाएगी। इसके मुताबिक जेईई मेन की परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक और नीट 2020 परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories