राष्ट्रीयकुशीनगर में 73 साल बाद पूरा हुआ 25 वषों की एयरपोर्ट उड़ान...

कुशीनगर में 73 साल बाद पूरा हुआ 25 वषों की एयरपोर्ट उड़ान की मांग – योगी आदित्यनाथ

कुशीनगर में 73 साल बाद पूरा हुआ 25 वषों की एयरपोर्ट उड़ान की मांग – योगी आदित्यनाथ
पडरौना,कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जल्द ही उड़ान शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा ये एक अमूल क्षण होगा जब आजादी के लगभग 73 वर्ष बाद कुशीनगर एयरपोर्ट 25 वर्षों के इस मांग को पूरा करता हुआ दिखाई देगा। ये सारी संभावनाएं पर्यटन की दृष्टि से, विकास के दृष्टि से और रोजगार के दृष्टि से हैं।
सीएम योगी ने कहा कि कुशीनगर जनपद में इस पूरे डीविजन को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देखने को मिलेगा, सचमूच ये बहुत ही अभिनंदनीय अवसर है। सराहनीय पहल है। इस कार्य को पूरा करने में यहां के जनप्रतिनिधियों ने जो सकारात्मक सहयोग दिया है, यहां की जनता जनार्दन ने जो सकारात्मक माहौल दी है, यहां के माननीय सांसद लगातार लगे रहे, यहां के विधायक जी भी इसके लिए आवाज उठाते रहे। आज उसका परिणाम हम सबके सामने है हम सबको मिलकर कुशीनगर वासियों को बधाई देना चाहिए गोरखपुर मंडलवासियों को भी बहुत बधाई।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा सुविधा न होने के कारण कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। मैं आभारी हूं माननीय प्रधानमंत्री जी ने इसे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मान्यता दी और आज स्वयं भारत सरकार केंद्रीय उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी यहां पहुंचे है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश में पर्यटन की ढ़ेर सारी संभावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इसमें कुशीनगर का ये अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश का चौथा एयरपोर्ट है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories