राष्ट्रीयकुशीनगर में नगरपालिका पडरौना के बाबू से फर्जी ढंग से बैनामा कराने...

कुशीनगर में नगरपालिका पडरौना के बाबू से फर्जी ढंग से बैनामा कराने वाले मोहल्ले वासियों पर अवैध निर्माण करने पर रोक लगाने की मांग

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : पडरौना नगर के लाजपत नगर निवासी वीरेंद्र वर्मा ने अपने बाबा के पिता के नाम से दर्ज भूमि पर मोहल्ले के लोगों द्वारा अवैध तरीके से निर्माण किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह व उप जिलाधिकारी पडरौना को पत्र देकर अवैध निर्माण को रोके जाने की मांग की है।
इस सिलसिले में लाजपत नगर निवासी वीरेंद्र वर्मा ने बीज निगम के उपाध्यक्ष श्री सिंह व एसडीएम सदर पडरौना को दिए गए पत्र में जिक्र किया है कि वर्तमान में मेरे बाबा के पिता जवाहर के नाम से अनियमितता के कारण दर्ज है। जिसका वारिसनामा अभी तक दर्ज नहीं हो सका है,श्री वर्मा ने अपने पिता के नाम से खतौनी में नाम दर्ज करने की मांग को लेकर इस प्रक्रिया को लंबित होने की के दौरान मोहल्ले के ही कैलाश,राजू,व सुरेश पुत्र प्रेमचंद द्वारा उक्त भूमि पर अवैध व अनाधिकृत तरीके से निर्माण करने का कार्य कर रहे हैं।

श्री वर्मा का आरोप है कि मोहल्ले के उक्त लोगों द्वारा मेरे भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर नगर पालिका पडरौना के बाबू से फर्जी ढंग से हाल ही में बैनामा करा कर मेरे भूमि को अपना बताने का कार्य किया जा रहा है,जबकि पुलिस के सामने कागज दिखाने में हीला हवाली करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories