राष्ट्रीयमांग उठी केंद्रीय एजेंसी से बंगाल में हुए भाजपा कार्यकर्ता की बेटी...

मांग उठी केंद्रीय एजेंसी से बंगाल में हुए भाजपा कार्यकर्ता की बेटी के कथित दुष्कर्म, हत्या मामले की जांच कराने की

[object Promise]

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के नार्थ दीनाजपुर जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने से संबंधित मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की गई है। दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। बिष्ट ने कहा है कि देश की सुरक्षा के लिए अति संवेदनशील ‘चिकेन नेक’ एरिया में अराजकता की स्थिति है। पूरे राज्य में जंगल राज की स्थिति है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना चिकेन नेक पार्ट चोपड़ा इलाके में हुई है। इसलिए केंद्र सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

भाजपा सांसद बिष्ट ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा है, “18 जुलाई की रात भाजपा कार्यकर्ता की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली पुत्री गायब हो गई। फिर अगले दिन घर से सात सौ मीटर की दूरी पर वह बुरी हालत में मिली। अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।”

भाजपा सांसद ने कहा है कि “उत्तर दीनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ रही है। घुसपैठ के साथ अपराध में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इस नाते केंद्र सरकार को चिकेन नेक में चल रही आपराधिक गतिविधियों का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।”

बिष्ट ने इस कथित दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग गृहमंत्री शाह से की है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories