राष्ट्रीयविभागों का वितरण शिवराज मंत्रिमंडल के सदस्यों में हुआ शपथ के 10...

विभागों का वितरण शिवराज मंत्रिमंडल के सदस्यों में हुआ शपथ के 10 दिन बाद

[object Promise]

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरे विस्तार होने के बाद विभाग वितरण को लेकर बीते 10 दिनों से चली आ रही कयासबाजी पर विराम लग गया है। रविवार की देर रात को मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण कर दिया गया है। आधिकारिक तौर सोमवार को मंत्रियों के विभागों के वितरण की सूची जारी कर दी गई है।

शिवराज मंत्रिमंडल में 33 मंत्री है

मुख्यमंत्री चौहान ने सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी, विमानन विभाग अपने पास रखे हैं, वहीं नरोत्तम मिश्रा के पास गृह एवं जेल विभाग, गोपाल भार्गव को लोक निर्माण व कुटीर, तुलसी राम सिलावट को जल संसाधन, कमल पटेल को कृषि, गोविंद सिंह राजपूत केा राजस्व व परिवहन और मीना सिंह आदिमजाति कल्याण विभाग दिया गया है।

कैबिनेट मंत्रियों में विजय शाह को वन, जगदीश देवड़ा को वित्त वाणिज्यिक कर योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, बिसाहूलाल सिंह को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, यशोधरा राजे सिंधिया केा खेल एवं युवा कल्याण तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार, भूपेंद्र सिंह को नगरीय विकास एवं आवास, एंदल सिंह कंसाना को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, बृजेन्द्र प्रताप सिंह को खनिज साधन एवं श्रम विभाग दिए गए हैं।

इसी तरह, वश्वास सारंग को चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास, डॉ. प्रभुराम चौधरी को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महेंद्र सिंह सिसोदिया को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा, प्रेम सिंह पटेल को पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, ओमप्रकाश सकलेचा को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है।

विभाग वितरण में कैबिनेट मंत्री ऊषा ठाकुर को पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म, अरविंद भदौरिया को सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन, मोहन यादव को उच्च शिक्षा, हरदीप सिंह डंग को नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण और राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यमंत्रियों के बीच भ्ीा विभागों का बंटवारा किया गया है

भारत सिंह कुशवाह को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) नर्मदा घाटी विकास, इंदर सिंह परमार को स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) सामान्य प्रशासन, रामखेलावन पटेल को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय दियागया है।

इसके अलावा , रामकिशोर (नानो) कांवरे को आयु आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन, बृजेन्द्र सिंह यादव को लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, गिर्राज डंडोतिया को किसान कल्याण एवं कृषि विकास, सुरेश धाकड़ लोक निर्माण विभाग और ओ पी एस भदौरिया नगरीय विकास एवं आवास विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories