राष्ट्रीयकोरोनावायरस महामारी और राष्ट्रव्यापी बंद के बावजूद देश में मोदी की लोकप्रियता...

कोरोनावायरस महामारी और राष्ट्रव्यापी बंद के बावजूद देश में मोदी की लोकप्रियता में हुई बढ़ोत्तरी

[object Promise]

नई दिल्ली । कोरोनावायरस महामारी और राष्ट्रव्यापी बंद के बावजूद देश में तीन राज्यों को छोड़कर प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बहुत अधिक है। मोदी के तौर पर प्रधानमंत्री के लिए उच्चतम समर्थन दर हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक 95.1 प्रतिशत है। मई के अंतिम सप्ताह में किए गए सर्वेक्षण में कई अलग-अलग पहलू सामने आए हैं। प्रवासी संकट पर प्रधानमंत्री विपक्ष का सामना कर रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे ने वहां पर प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल नहीं किया, जहां प्रवासी आबादी की संख्या अधिक है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता क्रमश: 64.06 प्रतिशत और 67.01 प्रतिशत है, जबकि राहुल गांधी, जो कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री की खूब आलोचना कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता उप्र में महज 23.95 और बिहार में 27.49 प्रतिशत ही है।

प्रधानमंत्री की केवल तीन राज्यों को छोड़कर 54 प्रतिशत से अधिक रेटिंग है, वहीं राहुल गांधी की हरियाणा में सबसे अधिक लोकप्रियता रेटिंग 31.11 प्रतिशत है, जबकि इसी राज्य में प्रधानमंत्री के समर्थन में 64.3 प्रतिशत आबादी है।

नरेंद्र मोदी की तमिलनाडु में सबसे कम लोकप्रियता है, जहां राहुल गांधी उनसे पांच प्रतिशत से आगे हैं। केरल में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लगभग एक प्रतिशत से आगे हैं। राहुल गांधी केरल के वायनाड से ही लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी गोवा में 11 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ प्रधानमंत्री से बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है।

वहीं छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में स्थिति उलटी नजर आ रही है, जहां कांग्रेस का शासन है। यहां प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की तुलना में 89.09 प्रतिशत समर्थन प्राप्त किया है। राज्य में राहुल को महज 4.55 प्रतिशत लोगों का ही समर्थन मिला है।

ओडिशा में प्रधानमंत्री मोदी की 81.69, जबकि राहुल गांधी के पास केवल 9.66 प्रतिशत लोकप्रियता है। आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री को 71.22 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है और झारखंड में 70.43 प्रतिशत एवं उनके गृह राज्य गुजरात में 74.2 प्रतिशत लोगों का समर्थन है। गुजरात में राहुल गांधी की लोकप्रियता केवल 16.81 प्रतिशत है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories