राष्ट्रीयआदर्श नगर पंचायत की गलियां एवं नालियों में गंदगी और...

आदर्श नगर पंचायत की गलियां एवं नालियों में गंदगी और सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न

[object Promise]
औरास /उन्नाव ।
 जहां एक ओर भारत सरकार स्वच्छता को लेकर हर तरह से प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर आदर्श नगर पंचायत औरास की गलियां एवं नालियों नालियों में गंदगी और सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न है। स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेने वाली नगर पंचायत के  वासियों द्वारा अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष को अवगत कराने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत  औरास जोकि आदर्श नगर पंचायत कही जाती है
[object Promise]जिसके मोहल्ला पसियाना में आज भी सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है और वही  दूसरी ओर नालियों के क्षतिग्रस्त होने से जल निकास की व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है मोहल्ले वासियों द्वारा कई बार संबंधित जिम्मेदारों को अवगत कराने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। नगर पंचायत वासियों में शमशेर अली गुड्डी मीना अमर सिंह व चंद्र कली आदि ने  आरोप लगाया कि सफाई कर्मियों एवं जिम्मेदारों द्वारा केवल खानापूर्ति कर राशि निकालने का काम किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories