[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिखरी हुई वैश्विक नीति, हर जगह सम्मान खो रहा भारत : राहुल गांधी
राष्ट्रीय

बिखरी हुई वैश्विक नीति, हर जगह सम्मान खो रहा भारत : राहुल गांधी

admin
Last updated: April 17, 2026 2:01 pm
admin
Share
SHARE

बिखरी हुई वैश्विक नीति, हर जगह सम्मान खो रहा भारत : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार की यह कहते हुए आलोचना की कि विदेश नीति बिखरी हुई है और भारत हर जगह सम्मान खो रहा है। राहुल ने एक ट्वीट में एक न्यूज रिपोर्ट को संलग्न करते हुए कहा, “भारत की वैश्विक रणनीति बिखरी हुई है। हम हर जगह पकड़ और सम्मान खो रहे हैं और भारत सरकार को कुछ पता ही नहीं कि उसे क्या करना है।”

न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान सरकार ने चाबाहार बंदरगाह से अफगानिस्तान सीमा से लगे जाहेदान तक खुद से एक रेल लाइन का निर्माण करने का निर्णय लिया है, क्योंकि भारत की ओर से फंडिंग और परियोजना शुरू करने में देरी हो रही है।

भारत ने चाबाहार बंदरगाह से जाहेदान तक एक रेल लाइन निर्माण के लिए ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। राहुल गांधी हाल के दिनों में सरकार की काफी आलोचना कर रहे हैं और कई मुद्दों जैसे नोवल कोरोनावायरस महामारी की स्थिति से निपटने, लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध और आर्थिक मुद्दों आदि को लेकर वह सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सैन्य अधिकारी से हाईकोर्ट ने कहा, यदि इतना प्रिय है फेसबुक तो इस्तीफा दे दीजिए
Next Article दिल्ली में आज मेघ बरसने की सम्भावना कम,अगले दो घंटे में हवा के साथ इन इलाकों में हो सकती है बारिश

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?