[object Promise]
उन्नाव।
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद की ग्रामीण क्षेत्रों में कामन सर्विस सेन्टर का संचालन हेतु डिस्ट्रिक ई गर्वेनेन्स सोसाइटी की बैठक की गयी। ऐसे कामन सर्विस सेन्टर बनाने हेतु पंचायत भवन के पास, बाजार के आस-पास, सुगम मार्ग पर पंचायत भवन में इस सेन्टर की स्थापना की जायें। इसका उद्देश्य जनपद वासियों को अपने-अपनेे क्षेत्रों में कामन सर्विस सेन्टर के माध्यम से डिस्ट्रिक ई गर्वेनेन्स की सुविधा उपलब्ध करायी जायेंगी।
[object Promise]
[object Promise]
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शासना देश के अनुपालन में ही कामन सर्विस सेन्टर स्थल का चयन करें। कार्ययोजना बनाकर स्थल चयन की सूची तैयार कर बी0एल0ई0 द्वारा सीएची को उपलब्ध करायी जाये। बैठक में डी0पी0आर0ओ0 द्वारा बताया गया कि ऐसे 36 पंचायत भवन है जिनकी सूची विकास खण्डों से प्राप्त हुयी है। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी कुल 80 कामन सर्विस सेन्टर स्थिापित करने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष 60 कामन सर्विस सेन्टर की सूची ग्राम पंचायतों से प्राप्त की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देेशित किया कि वे ग्राम पंचायतवार कामन सर्विस सेन्टर स्थापना हेतु ऐसे स्थलों का चयन करायें जिसमें किसी तरह का विवाद न हो और आम जनता के लिये शुलभ हों।
बैठक भारत संचार निगम लिमिटेड अधिकारी द्वारा बताया गया कि जंहा-जंहा कामन सर्विस सेन्टर के कार्य पूर्ण हुये है उनका प्रथम चरण कनेक्शन का कार्य चालू हो गया है। मार्च तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेंगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डिस्ट्रिक ई गर्वेनेन्स के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
