[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई आयोजित
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई आयोजित

admin
Last updated: April 17, 2026 1:42 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 28 सितम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज सायं कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी अधिकारी (मत्स्य) को निर्देशित किया गया कि जनपद में मत्स्य हाट की वर्तमान स्थिति/सम्भावनाएं के बारे में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी को प्रभारी अधिकारी (मत्स्य) जे0बी0 सिंह द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के क्रियान्वयन हेतु वर्ष 2020 से 2025 तक (05) वर्ष के लिये/उत्पादन उत्पादकता वृद्धि के लिये संचालित की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक रोजगार सृजन के साथ-साथ कृषकों की आय दोगुनी किया जाना है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना में लाभार्थी का चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर आधारित है तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये बजट की सीमा पर ही लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना में परियोजना लागत का 40 प्रतिशत सामान्य व्यक्तियों के लिये तथा महिला/अनु0 जन जाति के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत अनुदान देय है। अनुदान के अतिरिक्त शेष धनराशि उसे स्वयं के संसाधन से व्यय करना होगा। उन्होंने बताया कि जनपद सुलतानपुर में इस योजना अन्तर्गत विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन 12 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिसमें 07 आवेदन पत्र निजी भूमि में तालाब निर्माण तथा एक आवेदन पत्र लघु रिर्सकूलेटरी एक्वा कल्चर योजना में उपयुक्त पाया गया तथा डीएलसी की बैठक में आज लाभार्थियों के चयन का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में एक्वारियम विक्री की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण कर लाइसेन्स देखे जायें तथा यदि लाइसेन्स नहीं बना हो, तो वन विभाग के अधिकारी से सम्पर्क कर कार्यवाही की जाये।इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार, विनय कुमार श्रीवास्तव, एलडीएम आर0पी0 अरोड़ा, प्रभारी मत्स्य वी0एन0 तिवारी सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जिला उद्योग बन्धु की मासिक बैठक 30 सितम्बर को
Next Article महोबा के चर्चित कांड को लेकर CM योगी का चढ़ा रहा पारा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?