राष्ट्रीयजिलाधिकारी ने किया विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण

[object Promise]
उन्नाव ।
 जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार ने  विकास भवन के विभागों का निरीक्षण किया। जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, परियोजना निदेशक कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया।
[object Promise]
जिलाधिकारी ने विकास विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों के पटल सहायकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनहित में जो भी कार्य हों, उन्हें पूरी पारिदर्शिता के साथ उत्तर दायित्वों का निर्वाहन करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि जिन्हें जो कार्य एवं लक्ष्य सौपे गये हैं उन्हें समय पर पूरा करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों के सम्पादन एवं अपूर्ण कार्यों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर जो आपत्तियां आ रही हैं वे कम्प्यूटर में फीड हो रही है कि नहीं जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि रोज का रोज सभी आपत्तियां कम्प्यूटर में फीड करा कर शाम को रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों  कर्मचारियों को निर्देश दिये कि समय से कार्यालय आयें। इस दौरान उन्होंने विकास भवन की साफ-सफाई को भी देखा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories