[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जनपद में धान क्रय केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
राष्ट्रीय

जनपद में धान क्रय केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

admin
Last updated: April 17, 2026 1:47 pm
admin
Share
SHARE

जनपद में धान क्रय केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

किसानों की सुविधा को देखते हुए क्रय केंद्रों का किया जाए निर्धारण…….डीएम।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी धान खरीद को लेकर जनपद में क्रय केंद्रों के निर्धारण के संबंध में बैठक किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जाए। केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पूर्व से ही समस्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, इसके अतिरिक्त आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय किया जाए तथा जिन किसानों का धान क्रय किया जाए उनका समय-सीमा के अंतर्गत धनराशि का भुगतान कर दिया जाए। बैठक में डिप्टी आरएमओ ने बताया कि इस वर्ष जनपद में 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें तहसील गौरीगंज में 11, अमेठी में 8, मुसाफिरखाना में 11 व तिलोई में 16 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विपणन शाखा के 13, पी0सी0एफ0 के 20, कर्मचारी कल्याण निगम के 4, एग्रो के 2, यू0पी0एस0एस0 के 5 तथा भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए आवश्यकतानुसार केंद्रों की संख्या बढ़ाया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी भीमा चंद गौतम सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान आमजनों की सुनी समस्याएं
Next Article 50 फीसदी छात्र दिल्ली से बाहर हैं, परीक्षाएं आयोजित होती है तो वंचित रह जाएंगे

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?